WarPods एक 2D आर्केड गेम है, जिसकी अवधारणा काफी हद तक अन्य गेम, जैसे कि BBTAN से मिलती-जुलती है, जिसमें आपको एक अंतर-आकाशगंगा अभियान दल को नियंत्रित करने का अवसर मिलता है। इस दल को लड़ने पर आमादा अंतरिक्ष के विभिन्न प्रकार के जीवों का सामना करने का अवसर मिलता है।
WarPods में खेलने का तरीका कुछ इस प्रकार होता है: आपको अपने दुश्मनों की ओर स्पेस बुलेट दागने होते हैं। आप जब भी अपने वांछित दिशा में प्रक्षेप्य दागने के लिए निशाना साधेंगे, आपको एक ऐसी रेखा दिखेगी जो उसकी प्रक्षेपण दिशा तथा किसी भी सतह से टक्कर के नतीजे को दर्शाएगी। इस विशिष्टता से आपको यह पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलती है कि वह बुलेट कहाँ उछलेगी और आप उस कोण का अनुमन भी लगा सकते हैं जिससे आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। एक बार आप प्रक्षेप्य दागने को तैयार हो जाएँ तो फिर आपको बस उस गेंद को छोड़ देना होता है जिसकी मदद से आप निशाना साधते हैं और फिर प्रक्षेप्य दाग दिया जाएगा। वह प्रक्षेप्य रास्ते में आनेवाले दुश्मनों से टकराएगा, उछलेगा और उस परिदृश्य में तैर रहे अंतरिक्ष की विभिन्न वस्तुओं से टकराएगा। आपको समय समय पर एक-दो खतरनाक नेतृत्वकर्ताओं का सामना भी करना होगा और ऐसा करने के लिए आपको गुप्त अस्त्रों का इस्तेमाल करना होगा जिन्हें विभिन्न स्तरों से होते हुए आगे बढ़ने के क्रम में आप अनलॉक कर पाएँगे।
WarPods एक अत्यंत ही मज़ेदार गेम है, जिसकी गतिशीलता उत्कृष्ट है और जिसके विज़ुअल्स एवं चरित्र सचमुच काफी अच्छे ढंग से डिज़ाइन किये गये होते हैं और जो घंटों आपका भरपूर मनोरंजन भी करते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 10 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
WarPods के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी